देश-विदेश

ईंट भट्टे की गिरी दीवार, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत, तीन गंभीर

उत्तराखंड। रुड़की के मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हादसा हुआ। मजदूर काम कर रहे थे इसी दौरान दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मजदूर लहबोली गांव, एक मजदूर मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानीय गांव के थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button