मध्य प्रदेश के इंदौर में मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश का मूल पाठ

  • देश-विदेश

    मध्य प्रदेश के इंदौर में मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश का मूल पाठ

    नई दिल्ली (IMNB). नमस्कार ! मध्य प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के लिए आप सभी इन्वेस्टर्स का, उद्यमियों का बहुत-बहुत स्वागत है! विकसित भारत के निर्माण में मध्य प्रदेश की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। आस्था, अध्यात्म से लेकर पर्यटन तक, एग्रीकल्चर से लेकर एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट तक, MP अजब भी है, गजब भी है और सजग भी है।   साथियों, मध्य प्रदेश में ये समिट ऐसे समय में हो रही है जब भारत की आज़ादी का अमृतकाल शुरु हो चुका है। हम सभी मिलकर विकसित भारत के निर्माण के लिए जुटे हुए हैं। और जब हम विकसित भारत की बात करते हैं, तो ये सिर्फ हमारी aspiration नहीं है, बल्कि ये हर भारतीय का संकल्प है। मुझे खुशी है कि हम भारतीय ही नहीं, बल्कि दुनिया की हर संस्था, हर एक्सपर्ट इसको लेकर आश्वस्त दिख रहा है।   साथियों, एक स्थिर सरकार, एक निर्णायक सरकार, सही नीयत से चलने वाली सरकार, विकास को अभूतपूर्व गति देकर दिखाती है। देश के लिए हर जरूरी फैसले, उतनी ही तेजी से लिए जाते हैं। आपने भी देखा है कि कैसे बीते 8 वर्षों में हमने रिफॉर्म की स्पीड और स्केल को लगातार बढ़ाया है। बैंकिंग सेक्टर में recapitalization और गवर्नेंस से जुड़े रिफॉर्म्स हों, IBC जैसा modern resolution framework बनाना हो, GST के रूप में वन नेशन वन टैक्स जैसा सिस्टम बनाना हो, corporate tax को globally competitive बनाना हो,…

    Read More »
Back to top button