वीडियो संदेश के माध्यम से गुजरात रोजगार मेले को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री का मूल पाठ
-
खास खबर
वीडियो संदेश के माध्यम से त्रिशूर में श्री सीताराम स्वामी मंदिर के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन मूल पाठ
New Delhi (IMNB). नमस्कारम् केरल और त्रिशूर के मेरे सभी भाइयों-बहनों को त्रिशूरपूरम् पर्व की बहुत-बहुत बधाई। त्रिशूर को केरल…
Read More » -
खास खबर
वीडियो संदेश के माध्यम से गुजरात रोजगार मेले को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री का मूल पाठ
New Delhi (IMNB). साथियों, चारों तरफ होली के त्यौहार की गूंज सुनाई दे रही है। आप सबको होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं भी देता हूँ। आज के इस आयोजन से हजारों परिवारों की होली के इस महत्वपूर्ण त्योहार की खुशी कई गुना बढ़ गई है। कुछ ही समय के भीतर गुजरात में दूसरी बार रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। मैं हमारे मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेन्द्र भाई और उनकी पूरी टीम को इस कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। साथियों, युवाओं को अवसर देने और देश के विकास में उनके सामर्थ्य का उपयोग करने की दिशा में ये भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की, हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मुझे खुशी है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार के सभी विभाग और एनडीए की राज्य सरकारें लगातार काम कर रही हैं। केंद्र सरकार के अलावा अब एनडीए के शासन वाले 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगातार रोजगार मेलों का आयोजन हो रहा है। आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए और उनके परिवार के सुख-समृद्धि के लिए मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं। मुझे विश्वास है कि नई जिम्मेदारी संभालने वाले युवा पूरी लगन और निष्ठा के साथ अमृत काल के संकल्पों को पूरा करने में अपना योगदान देंगे। साथियों, पिछले 5 वर्षों में गुजरात में डेढ़ लाख से ज्यादा युवाओं को राज्य सरकार की नौकरी मिली है। सरकारी नौकरी के अलावा एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज के जरिए भी बीते वर्षों में गुजरात में करीब 18 लाख युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। गुजरात सरकार ने तो भर्ती कैलेंडर बनाकर तय समय के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी की है। मुझे बताया गया है कि इस वर्ष 25 हजार से ज्यादा युवाओं को राज्य सरकार में नौकरी देने की तैयारी की है। गुजरात सरकार ने टेक्नोलॉजी का उपयोग करके पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है। इसके लिए अलग-अलग digital…
Read More »