खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

ओडिशा जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 35 यात्री सवार…

ओडिशा जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 35 यात्री सवार...

महासमुंद: छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ओडिशा जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई। खबरों के अनुसार इस बस दुर्घटना में किसी यात्री घायल नहीं हुआ है। हालांकि 112 से यात्रियों को अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य जांच कराया गया।

जानकारी के अनुसार पुरी ओड़िशा से भिलाई के बीच चलने वाली डाल्फिन कंपनी की यात्री बस गुरुवार सुबह सरायपाली और बसना के बीच सिंघनपुर, बोहरपार के पास सुबह साढ़े पांच बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के दौरान बस में 35 यात्री सवार थे। जानकारी अनुसार किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद 112 से यात्रियों को अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य जांच कराया गया। सरायपाली पुलिस ने चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चालन का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button