देश-विदेश

मुख्यमंत्री  चौहान ने पूर्व सांसद फूलचंद वर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया

भोपाल : गुरूवार, नवम्बर 17, 2022,

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सांसद श्री फूलचंद वर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में कहा कि भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संगठन का मालवा में विस्तार करने वाले पूर्व सांसद श्री फूलचंद वर्मा संगठन के प्रमुख आधार स्तंभों में से एक थे। वे जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उन्होंने उज्जैन-शाजापुर का संसद में प्रतिनिधित्व किया। सांसद के नाते उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जनता की सेवा का नया इतिहास बनाया। वे चौबीसों घंटे दीन, दुखियों, दलितों, शोषितों, पीड़ितों और गरीबों की सेवा में लगे रहते थे। उनके निधन से मध्यप्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य में जो शून्य पैदा हुआ है, वह आसानी से नहीं भरा जा सकता। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री वर्मा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन, मित्रों और अनुयायियों को यह गहन दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button