खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

पार्टी के रायपुर अधिवेशन में बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी समाप्त हो सकती है

रायपुर। रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन के दूसरे दिन पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से रिटायरमेंट का इशारा कर दिया। सोनिया ने शनिवार को अपने संबोधन में कहा- भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी अब अंतिम पड़ाव पर है। सोनिया ने पहली बार पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से लेकर अब तक आए उतार-चढ़ाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- 1998 में जब मैं पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से लेकर आज तक यानी पिछले 25 सालों में बहुत कुछ अच्छा और कुछ बुरा अनुभव भी रहा। 2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय। यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मुझे पूरा सहयोग मिला। जिस बात से मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि है, वह ये कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ अब मेरी पारी समाप्त हो सकती है। ये पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। सोनिया बोलीं- 2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय। यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा। सोनिया बोलीं- 2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय। यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा।
2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता जरूरी: इधर, पार्टी के अधिवेशन में 2024 लोकसभा चुनाव में यूनाइटेड विपक्ष को लेकर भी बात हुई। पार्टी नेताओं ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए पूरे विपक्ष को एक मंच पर आना होगा। विपक्षी पार्टियों को थर्ड फ्रंट से बचना चाहिए। इस तरह का निर्णय उल्टे भाजपा को ही मजबूत करता है।
खडग़े बोले- देश में नफरत का माहौल है : पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है। सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है। दिल्ली सरकार में बैठे लोगों का ष्ठहृ्र गरीब विरोधी है। सोनिया गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को पूरा किया। देश और कांग्रेस के लिए ये चुनौती का वक्त है। राहुल आखिरी दिन, यानी रविवार को संबोधित करेंगे। अनूसूचित जाति, आदिवासी, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के लिए ्रढ्ढष्टष्ट डेलीगेट्स और सभी पदों पर 50 फीसदी पद आरक्षित होंगे। 50 फीसदी पदों में 50 साल से कम के लोगों की भागीदारी होगी। 1 जनवरी 2025 से कांग्रेस में अब पेपर मेंबरशिप नहीं होगी, सिर्फ डिजिटल मेंबरशिप होगी। कांग्रेस के फार्म में थर्ड जेंडर की चर्चा होगी, अब फार्म में मां और पत्नी का नाम भी लिखा जाएगा। ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर जहां भी कांग्रेस के चुने हुए सदस्य हैं। वे सभी डेलीगेट्स होंगे। सदस्यतता से सशक्तिकरण की ओर अब 6 पीसीसी डेलिगेट्स मेंबर पर एक मेंबर चुना जाएगा। अभी तक 8 पर चुना जाता था। सोनिया के रिटायरमेंट के सवाल पर कांग्रेस के ज्यादातर नेता सीधी प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए।दिग्विजय सिंह बोले उन्होंने जो कुछ कहा आपके सामने कहा है। संचार प्रमुख जयराम रमेश और छत्तीसगढ़ की प्रभारी महासचिव सैलजा कुमारी ने कहा सोनिया गांधी का हाथ हमारे सिर पर हमेशा रहेगा। स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें यह फैसला हुआ कि कांग्रेस कार्यसमिति के चुनाव नहीं होंगे। बैठक में शामिल सदस्यों ने आम सहमति से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को ष्टङ्खष्ट मेंबर चुनने का अधिकार दिया।  कांग्रेस पार्टी के 85वें अधिवेशन के पहले दिन स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी का चुनाव नहीं होगा। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को ष्टङ्खष्ट के सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार सर्वसम्मति से दिया गया है। पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महंगाई, बेरोजगारी और अडानी मसले को लेकर केंद्र पर तंज कसा।
कांग्रेस संगठन की सर्वोच्च बैठक अर्थात महाधिवेशन रायपुर में चल रहा है। 1885 में स्थापित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का यह 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन है। ऐसे अधिवेशन होते रहे हैं, लेकिन इस बार यह अधिवेशन अपने पहले दिन, पहले ही सत्र में विशेष चर्चा का केंद्र बन गया है।  नवा रायपुर में चल रहे कांग्रेस महाधिवेशन के दूसरे दिन अपने अभिभाषण में ्रढ्ढष्टष्ट अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने वह कविता पढ़ी जिसे सदन की कार्यवाही से डिलीट कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि इसी कविता को असंवैधानिक बताते हुए उनकी सैलरी भी काट ली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button