खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश
श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर शुक्ल बबला भैय्या का निधन,मेडिकल कालेज को देहदान
रायपुर। अनुपम नगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार विद्याशंकर शुक्ला -बबला भैया-का मंगलवार को निधन हो गया। वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर में कार्यरत्त रहे। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के छत्तीसगढ़ के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे राज्य बनने के बाद 2005 तक वो प्रदेश अध्यक्ष की कमान थामे रहे। उन के द्वारा संकल्प के अनुसार देहदान मेडिकल कालेज रायपुर को किया गया है। पूर्व मंत्री विद्या चरण शुक्ला परिवार के भी करीबी थे।