खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशबिलासपुर

भरोसा सम्मेलन सरगांव में आयोजित, तैयारी को लेकर अटल श्रीवास्तव ने जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की

बिलासपुर ! 25 मार्च को दोपहर 12.00 बजे उन्मुक्त खेल मैदान सरगांव में आयोजित भरोसा सम्मेलन जिसमें माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. भूपेश बघेल शामिल होंगे, को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पर्यटन मंडल अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने मंुगेली जिले के प्रभारी सीमा वर्मा, जिला अध्यक्ष सागर सिंह, बिल्हा प्रत्याशी एवम मंडी अध्यक्ष बिलासपुर राजेन्द्र शुक्ला, पथरिया ब्लाक अध्यक्ष राजा ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान,, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक की उपस्थिति में बिलासपुर एवं मुंगेली जिले के निर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली। बैठक में अटल श्रीवास्तव ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं पंचायत, नगर पंचायत, जनपद एवं जिला पंचायत के पदाधिकारियों से अपील की कि प्रदेश में भरोसा सम्मेलन की शुरूवात मुंगेली जिले एवं बिल्हा विधानसभा से हो रही है, मुख्यमंत्री सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं विभिन्न कार्यों की सौगत देंगे, योजनाओं की राशि भी प्रदान करेंगे। उक्त सम्मेलन में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी अच्छी संख्या में उपस्थित हों और किसानों को भी शामिल करें, कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर उन्होनें स्थानीय प्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे। अटल श्रीवास्तव ने कहा  कि 2023 का चुनाव नजदीक है, हम सभी का उद्देश्य होना चाहिए कि सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाये। मुंगेली जिले की प्रभारी सीमा वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिल्हा विधानसभा एवं मुंगेली जिले में उक्त कार्यक्रम में आसपास के जिले से भी किसान पहुंचेंगे। हम सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज से ही लग जाना चाहिए।
बैठक को राजेन्द्र शुक्ला, अरूण सिंह चैहान, प्रमोद नायक, सियाराम कौशिक, दिलीप लहरिया, अम्बालिका साहू, मुंगेली प्रत्याशी राकेश पात्रे, मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष श्री हेमेंद्र गोस्वामी ने भी संबोधित किया। बैठक में बिलासपुर जिले से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रमुख रूप से अभय नारायण राय, मंडी अध्यक्ष मुंगेली आत्मा सिंह क्षत्रीय, संतोष कौशिक, राजेश्वर भार्गव, अंकित गौराहा, मीनू सुमंत यादव, किरण यादव, चित्रकांत श्रीवास, संजीत बेनर्जी, वशीउल्लाह, संजय जायसवाल, नेतराम साहू, विनोद दीवाकर, गीतांजली कौशिक, नितेश सिंह, जनपद अध्यक्ष मस्तूरी राठौर, उपाध्यक्ष नितेश सिंह, सुनील पटेल, नगर पंचायत सरगांव अध्यक्ष किट्टू तिवारी, मयारानी सिंह सहित बिल्हा, मस्तूरी, मुंगेली जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन पथरिया ब्लाक अध्यक्ष राजा सिंह ठाकुर ने किया, आयोजन को लेकर सागर सिंह बैस, राजेन्द्र शुक्ला ने व्यवस्था की पूरी जानकारी प्रदान की, गौरतलब है कि राजेन्द्र शुक्ला मंडी अध्यक्ष बिलासपुर, सागर सिंह बैस जिला अध्यक्ष मुंगेली आयोजन को सफल बनाने हेतु लगे हुए हैं।
बिलासपुर जिले एवं मुंगेली जिले के संभागायुक्त, आई.जी., जिलाधीश, जिला पुलिस अधीक्षक सहित सभी  अधिकारियों ने भी तैयारियों को निरीक्षण किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button