खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशबिलासपुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी क्या बिलासपुर की जनता को जवाब देंगे, रेलवे जोन के टेªने और छोटे-छोटे स्टॉपेज क्यों बंद है? बिलासपुर के हवाई सेवा को उड़ान 5 में क्यों शामिल नहीं किया गया……अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर दिनांक 30 जून 2023। 30 जून को बिलासपुर आ रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा रेवले परिक्षेत्र में आम सभा को सम्बोधित करेंगे, उनके आगमन को लेकर अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष छ.ग. पर्यटन मंडल एवं रामशरण यादव महापौर बिलासपुर, अरुण सिंह चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर, प्रमोद नायक अध्यक्ष सहकारी बैंक बिलासपुर, अभय नारायण राय प्रदेश प्रवक्ता एवं अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नड्डा जी से सवाल पूछा


1. देश के रेवले की सर्वाधिक आय देने वाले बिलासपुर जोन की यात्री सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है, क्यों? क्या रेल मंत्रालय लॉकडाउन के पूर्व की स्थिति को बहाल करेगा?
2. रेलवे जोन बिलासपुर में बंद किये गये छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण स्टॉपेज को कब प्रारम्भ किया जायेगा? बहुत से स्टॉपेज रेल की स्थापना के समय से चल रहे थे, जैसे बेलगहना, कोटा, जयरामनगर, बिल्हा प्रमुख हैं।
3. रेलवे जोन बिलासपुर को एक भी नई ट्रेन नहीं मिली, एक वंदेभारत प्रारम्भ हुई। जिसका भाड़ा आम यात्री के बस में नहीं हैं?
4. राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा जी बिलासपुर के जनता को यह भी बताएंगे कि आखिर क्यों? छ.ग. प्रदेश के दूसरे महत्वपूर्ण शहर न्यायधानी एवं संस्कृति धानी के रूप में जानी जाने वाले बिलासपुर में हवाई सेवा का विस्तार क्यों नहीं हो रहा है? केन्द्र सरकार की उड़ान 5 योजना में भी बिलासपुर को शामिल क्यों नहीं किया गया? भोपाल और इंदौर की फ्लाइट प्रारम्भ कर क्यों बंद कर दी गई?

नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि मोदी सरकार के 9 साल में भाजपा के कार्यकर्ता भी अपने आप को ठगा महसूस कर रहें हैं। न नौकरी, न रोजगार, महंगाई ऐतिहासिक रूप से शिखर पर, गरीबी और भूखमरी का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा हैं, भाजपा के कार्यकर्ताओं मे तो इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि पहले स्थानीय केन्द्रीय विद्यालयों में स्थानीय सांसदों का कोटा हुआ करता था, जिसके चलते छोटे और गरीब कार्यकर्ताओं के बच्चों का प्रवेश भी केन्द्रीय विद्यालयों में हो पाता था। मोदी सरकार ने वह भी खतम कर दिया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 9 साल के मोदी सरकार से जनता तो ठगा महसूस कर ही रहें है, भाजपा के कार्यकर्ता भी निराश हैं, कांग्रेस के नेताओं ने नड्डा जी से कहा कि रेल सेवा और हवाई सेवा को लेकर हो रही उपेक्षा के बारे में बिलासपुर की जनता को जवाब देना चाहिए। स्थानीय सांसद जो कि प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष है, वो भी रेलवे जोन की अव्यवस्थाओं को ठीक करने एवं हवाई सेवाओं को विस्तार दिलाने में पूरी तरह से असफल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button