खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदेश-विदेशहेल्थ & लाइफ-स्टाइल

police alerted on the complaints of sex racket महिला पुलिस अधिकारियों की स्पेशल टीम बनाकर राजधानी रायपुर के स्पा में छापेमारी ,सेक्स रैकेट की मिल रही शिकायतों पर पुलिस हुई एलर्ट

रायुपर। विगत कुछ दिनों से कुछ स्पा सेंटरों एवं होटलों में देह व्यापार होने की शिकायते प्राप्त हो रही थी। शिकायत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी को उक्त संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आज दिनांक 23.04.2023 को उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू ललिता मेहर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक ज्योत्सना चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक माना कल्पना वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा तथा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा महिला रक्षा टीम रायपुर की अलग – अलग 06 टीमें गठित कर शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों एवं होटलो में छापेमार कार्यवाही की गई। छापेमार कार्यवाही के दौरान –
01. थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राईव के सामने स्थित बुद्धा स्पॉ सेंटर में स्पॉ सेंटर के संचालक हितेश चौहान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन तथा बेबीलॉन टॉवर बी ब्लॉक के प्रथम तल स्थित मोक्ष स्पॉ सेंटर के संचालक मन्नू सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही देह व्यापार में संलिप्त 12 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।
02. थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत होटल मेजबान के मैनेजर अशोक ताण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करने के साथ ही देह व्यापार में संलिप्त 06 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।
03. थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत उदया सोसायटी स्थित होटल कैपटाउन की आरोपी महिला मैनेजर को गिरफ्तार कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करने के साथ ही देह व्यापार में संलिप्त 02 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।
उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा हाल ही में जारी किये गये आदेश का पालन करते हुए महिलाओं के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की गई है तथा महिलाओं को साक्ष्य सूची में शामिल कर उनका बयान लिया जा रहा है।
थाना तेलीबांधा के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी
01. हितेश चौहान पिता प्रवीण चौहान उम्र 36 साल निवासी गंगा विहार ड्रीम होम अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
02. मन्नू सोनी पिता केशको सोनी उम्र 23 साल निवासी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
थाना गोलबाजार के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी
01. अशोक ताण्डी पिता नंदा ताण्डी उम्र 40 साल निवासी हीरापुर थाना टीमनपुर जिला नुआपाड़ा ओड़िसा। हाल पता – होटल मेजबान थाना गोलबाजार रायपुर।
थाना आमानाका के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी महिला मैनेजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button