खास खबरदेश-विदेशभोपालमध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी 12 अगस्त को सागर में करेंगे संत रविदास मंदिर का भूमि-पूजन : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

सामाजिक समरसता का संदेश देने आरंभ हो रही हैं पाँच यात्राएँ
मुख्यमंत्री सिंगरौली में करेंगे यात्रा का शुभारंभ आरंभ
धार, श्योपुर, बालाघाट और नीमच से भी आरंभ होंगी यात्राएँ
संत रविदास सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे। राज्य सरकार सागर में उनका एक भव्य स्मारक बनाने जा रही है। संत रविदास जयंती पर मैंने इस आशय की घोषणा की थी, यह घोषणा अब साकार हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग पाँच स्थानों से आज पाँच यात्राएँ आरंभ हो रही हैं। गाँव की मिट्टी और नदियों का जल एकत्रित करते हुए तथा सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए यह यात्राएँ सागर पहुँचेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे सिंगरौली से यात्रा प्रारंभ करेंगे। सिंगरौली के साथ-साथ ये यात्राएँ धार, श्योपुर, बालाघाट और नीमच से भी आरंभ हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button