छत्तीसगढ़ प्रदेश
CG Assembly Election 2023 : कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जल्द होगी जारी, CM बघेल ने दिए संकेत

CG Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। इस बात का संकेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये हैं। सोमवार को बीजापुर दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होनें मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रक्रिया चल रही है, कुछ बैठके होने के बाद जल्द ही पहली लिस्ट जारी किए जायेंगे।
पार्लियामेंट स्पेशल सेशन को लेकर सीएम ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन की बात कर रहे है पता नहीं क्या क्या करेंगे। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्रीय नेता लगतातार आ रहे है, गृहमंत्री के आने पर भीड़ इक्कठा नही होते।