छत्तीसगढ़ प्रदेश

छत्तीसगढ़ की महिला समूहों को अब 6 लाख तक मिलेगा लोन, भूपेश का फैसला

रायपुर. छत्तीसगढ़ की महिला समूहों को अब 6 लाख तक लोन मिलेगा। सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई निर्णय लिए है। इसी कड़ी में बीते 2 मई को रायपुर में सम्मेलन के दौरान सीएम बघेल ने महिला समूहों को 6 लाख रुपए तक लोन देने और महिलाओं के लिए लोन लेने की पात्रता शर्तों को सरल करने की घोषणा की थी। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि महिला कोष द्वारा ऋण योजना व सक्षम योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए मात्र 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। मुख्यमंत्री बघेल ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला कोष का बजट इस वित्तीय वर्ष में लगभग 10 गुना बढ़ाकर 25 करोड़ रुपये कर दिया है। साथ ही नवीन कौशल्या समृद्धि योजना के लिए भी 25 करोड़ रुपये का आवंटन दिया गया है ।

छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना अन्तर्गत ऐसे महिला समूह जिन्होंने प्रथम बार लोन लेकर पूरा पटा दिया है, उन्हें 4 लाख के जगह पर अब 6 लाख रुपए लोन की पात्रता होगी। साथ ही 4 से 6 लाख रुपए तक के लोन की अदायगी, महिला स्व-सहायता समूहों से लोन प्राप्ति के 6 माह बाद 60 मासिक किश्तों में की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button