छत्तीसगढ़ प्रदेश

अलग अंदाज में प्रत्याशी ने बिखेरा जलवा, घोड़े पर सवार होकर दाखिल किया नामांकन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 (CG Assembly Election 2023) के दूसरे चरण के 70 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल का सोमवार को आखिरी दिन था. वहीं सभी प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल करने अलग-अलग अंदाज में पहुंचे. इसी कड़ी में एक उम्मीदवार बिल्कुल अलग अंदाज में देखने को मिला. घोड़े पर सवार होकर प्रत्याशी पत्र दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे. जिसका वीडियो भी सामने आया है.

जानकारी के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल दिवाकर ने भी नामांकन दाखिल किया. इस दौरान निर्मल दिवाकर घोड़े पर सवार होकर नामांकन भरने कलेक्ट्रेट पहुंचे. इस बीच रस्ते में वे लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे. बता दें कि निर्मल दिवाकर ग्राम पंचायत नगपुरा से दो बार के सरपंच भी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button