छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में 880 पदों पर भर्ती, 5वीं, 8वीं से लेकर ग्रेजुएट करें आवेदन, आज अंतिम तिथि

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग की ओर से ग्रुप सी व डी के 880 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में प्रयोगशाला परिचर, सेवक, चौकीदार और स्वीपर जैसे पद भरे जाएंगे। इस भर्ती आवेदन करने की आखिरी तारीख आज 10 नवंबर है। भर्ती के जरिए कुल 880 रिक्तियों में से 430 सीटें प्रयोगशाला परिचर के लिए हैं। जबकि 210 रिक्तियां नौकर व स्वीपर पदों के लिए हैं। बाकी 30 रिक्तियां स्वीपर पदों के लिए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सीजी उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट-highereducation.cg.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पद का नाम पदों की संख्या
लैबोरेटरी अटेंडेंट 430
सर्वेंट 210
चौकीदार 210
स्वीपर 30
कुल पदों की संख्या- 880
चयन – अभ्यर्थियों के चयन हेतु विभाग द्वारा लिखित परीक्षा/मेरिट लिस्ट/कौशल परीक्षा/दस्तावेज सत्यापन/फिजिकल टेस्ट/साक्षात्कार/ जो भी लागू हो आयोजित की जायेगी। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को चयन किया जा सकेगा।
योग्यता – नौकर, चौकीदार और स्वीपर के पदों के लिए अभ्यर्थियों को कक्षा 5वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
– प्रयोगशाला परिचर की भूमिका के लिए अभ्यर्थियों को 12वीं पास होना चाहिए।
अभ्यर्थियों की आयु सीमा – 18 वर्ष से 40 वर्ष।
सैलरी
स्वीपर, नौकर और चौकीदार के लिए – 15,600 से 49,400 रुपये
– प्रयोगशाला परिचर पद के लिए – 18000 से 56900 रुपये के बीच।