देश-विदेश

लीबिया के तट से अवैध तरीके से पलायन कर रहे 662 लोगों को रोका गया: संरा

त्रिपोली,  अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने कहा है कि पिछले सप्ताह लीबिया के तट से 662 अवैध तरीके दूसरे देश में जाने की कोशिश कर रहे लोगों को को बचाया गया है।
संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी ने सोमवार को एक बयान में कहा, “12-18 नवंबर के बीच 662 प्रवासियों को रोका गया और वे लीबिया लौट आए।” संरा के मुताबिक इस साल अब तक 14,894 अवैध प्रवासियों को बचाया गया और लीबिया लौटा दिया गया। संरा ने बताया कि लीबिया के तट से दूर मध्य भूमध्य मार्ग पर 940 की मौत हो गई और 1,248 लोग लापता हुए हैं। हो गए।
उल्लेखनीय है कि साल 2011 में मुअम्मर गद्दाफी के पतन के बाद से लीबिया को हिंसा और असुरक्षा का सामना करना पड़ा है। कई प्रवासियों ने लीबिया से यूरोपीय तटों तक भूमध्य सागर पार करने का विकल्प चुना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button