देश-विदेश
शिवराज को नड्डा का दिल्ली बुलावा
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार शाम दिल्ली जाएंगे। वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। चुनाव रिजल्ट के बाद शिवराज का यह पहला दिल्ली दौरा होगा। पिछले दिनों शिवराज का बयान आया था कि मांगने से बेहतर मर जाना पसंद करूंगा। शिवराज की नई भूमिका क्या होगी इस पर सभी की नजर लगी हुई है।
