छत्तीसगढ़ प्रदेश

प्रदेश में 18 लाख किसानों से 73.48 लाख टन  धान की खरीदी

किसानों को 15,205 करोड़ रूपए का भुगतान
 
कस्टम मिलिंग के लिए 47.19 लाख टन धान का उठाव

रायपुर, 28 दिसम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 73.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में राज्य के 17.95 लाख किसानों को लगभग 15,205 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। 

मुख्यमंत्री की पहल पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 58.20 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 47.19 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि आज 27 दिसम्बर को 39 हजार 906 किसानों से 1.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से लगभग 30 हजार 523 टन धान की भी खरीदी हुई हैं। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 45 हजार 577 टोकन तथा ”टोकन तुंहर हाथ एप” के जरिये लगभग 8 हजार 740 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2600 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इसी तरह राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button