छत्तीसगढ़ प्रदेश

व्यापारियों से सामान प्राप्त कर सामानों के भुगतान नही कर ठगी कर घटनाओ को अंजाम दिया था

 

केशकाल – गंज पुलिस थाना रायपुर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू एवं थाना प्रभारी गंज निरीक्षक आशीष यादव को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आरोपियों के कार्यालय में जाकर आरोपियों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा तकनीकी विश्लेषणों सहित अन्य माध्यमों से आरोपियों की पतासाजी की जा रहीं थी, इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि कोण्डागांव के धनोरा ग्राम में रवि शंकर राणा नामक व्यक्ति जो रवि मल्होत्रा उर्फ रवि यादव उर्फ रवि कुमार का मित्र है के द्वारा ए.सी., सेनेटरी सामान, बिजली उपकरण सहित अन्य सामानों की बिक्री की जा रही है तथा वह अपने घर में अनेक प्रकार के सामान रखा है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कोण्डागांव रवाना होकर रवि शंकर राणा की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया।

पूछताछ में रवि शंकर राणा ने बताया कि रवि मल्होत्रा उर्फ रवि यादव उर्फ रवि कुमार उसका परिचित मित्र है। रवि मल्होत्रा उर्फ रवि यादव उर्फ रवि कुमार ए.सी., पी वी सी पाईप, सेनेटरी फिटिंग सहित अन्य सामान को ट्रक में रायपुर से भरकर कोण्डागांव लाकर उसके पास बिक्री किया था। उक्त सामानों को क्रय करने के एवज में रवि शंकर राणा द्वारा 3,70,000/- रूपये रवि मल्होत्रा उर्फ रवि यादव उर्फ रवि कुमार को दिया गया था।

जिस पर आरोपी रवि शंकर राणा को धारा 411 भादवि. के तहत् गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से ए.सी., पी वी सी पाईप, सेनेटरी फिटिंग सामान सहित अन्य सामान कीमती लगभग 10 लाख रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में संलिप्त दोनों आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी – रवि शंकर राणा पिता सुखचंद राणा उम्र 42 साल निवासी ग्राम धनोरा थाना धनोरा जिला कोण्डागांव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button