खास खबरदेश-विदेश

राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देंगे PM मोदी, भाजपा सांसद ने की कार्रवाई की मांग

आज पीएम नरेंद्र मोदी का संसद में भाषण होने जा रहा है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस भाषण में राहुल गांधी को अपने ही अंदाज में जवाब दे सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं आज के बड़े अपडेट्स…

 

संसद मेें मंगलवार को राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला था। अडानी विवाद को लेकर राहुल गांधी ने पूछा था कि आखिर सरकार और अडानी के बीच रिश्ता क्या है? उन्होंने कहा था कि गौतम अडानी आखिर 609वें नंबर के व्यक्ति से दूसरे नंबर के सबसे अमीर आदमी कैसे बन गए।यह पूरा जादू मोदी सरकार आने के बाद से हुआ है। राहुल गांधी के आरोपों पर स्मृति ईरानी ने शाम को जवाब दिया था। अब आज पीएम नरेंद्र मोदी का संसद में भाषण होने जा रहा है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस भाषण में राहुल गांधी को अपने ही अंदाज में जवाब दे सकते हैं।
राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपुष्ट और मानहानि वाले आरोप लगाने की बात कही है और माफी की मांग की है।

भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाकर राहुल गांधी के खिलाफ ऐक्शन लेना चाहिए। उन्होंने लोकसभा स्पीकर से कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संसद में आज पीएम मोदी का भाषण, राहुल गांधी को दे सकते हैं जवाब

पीएम नरेंद्र मोदी आज संसद में भाषण देंगे। इस दौरान वह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जवाब दे सकते हैं। मंगलवार को राहुल गांधी ने अपने भाषण में मोदी सरकार और अडानी के रिश्तों पर हमला बोला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button