खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई जानकारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 07 जुलाई 2023 आगामी विधानसभा निर्वाचन को मद्देनजर रखते हुए जिले के समस्त मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण एवं फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के बारे में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने बैठक लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी दी। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर ने मतदाता सूची में परिवर्तन परिवर्धन एवं संशोधन तथा मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में उपस्थित राजनीतिक दलों के सदस्य गणों को अवगत कराया। साथ ही नए मतदान केन्द्रों की स्थापना एवं जर्जर भवनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी हेतु जांच करने के संबंध में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने राजनीतिक दलों एवं मास्टर ट्रेनर्स से भी निर्वाचन के संबंध में सुझाव लिए। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण संयुक्त कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button