अभिनेता के चेहरे को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग
रणबीर कपूर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एनिमल’ के प्रचार में व्यस्त हैं, जो एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में, रणबीर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में भाग लिया था और वहां विराट कोहली की बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई थी। हालांकि, इस मैच से अभिनेता की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उन में उनका चेहरा सूजा हुआ लग रहा है। अब अभिनेता के चेहरे को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हो रही है।
गौरतलब है कि रणबीर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणबीर ने भूरे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है और एक चेक शर्ट भी पहनी हुई है। नेटिजंस ने रणबीर की इस तस्वीर पर गौर फरमाते हुए कहा कि उनका चेहरा बुरी तरह से सूज गया है। कुछ यूजर्स ने तो यह भी दावा किया है कि रणबीर ने शायद प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

