सुनसान सड़क पर बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात को दिया था अंजाम, रायपुर पुलिस की दबिश में आरोपी ज्वाला बैरागी गिरफ्तार
तीन लाख से अधिक का माल बरामद, आरोपी ने स्वीकारा जुर्म

ज़ोहेब खान…….रायपुर। थाना आमानाका क्षेत्र में बीते 27 अप्रैल को नंदनवन रोड पर एक बुजुर्ग महिला से लूट की सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ज्वाला बैरागी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला को घर छोड़ने का झांसा देकर एक्टिवा में बैठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर सोने के कंगन, झुमके और नगदी रकम लूट ली थी।

एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी की पहचान कर उसे दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के जेवर और वारदात में प्रयुक्त दोपहिया वाहन बरामद कर लिया है। जब्त माल की कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपए बताई जा रही है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से थर्राया पाकिस्तान: मसूद अजहर का परिवार खत्म!
पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एएसपी पश्चिम श्री डी.आर. पोर्ते, एएसपी क्राइम श्री संदीप मित्तल, सीएसपी आजाद चौक श्री अमन झा, डीएसपी श्री संजय सिंह और थाना प्रभारी सुनील दास के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
केंद्रीय जेल रायपुर में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताया हत्या का आरोप
पकड़ा गया आरोपी ज्वाला बैरागी (42 वर्ष) मूलतः रायपुर का निवासी है और वर्तमान में भिलाई पावर हाउस क्षेत्र में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया है।
इस कार्रवाई में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट के निरीक्षक परेश पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।




